सहजनवा: सहजनवा में असलहे के बल पर नायब तहसीलदार के घर में चोरी, 25 लाख के गहने और 6 लाख नकद लूट कर चोर फरार
घनश्याम नगरी में देर रात को अज्ञात बदमाशों ने नायब तहसीलदार की पत्नी को असलहा सटा कर बड़ी घटना को अंजाम दिया है । घर में रखा करीब 25 लाख रुपया कीमत के जेवरात और 6 लाख रुपया कैश लूट लिया । सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की । पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है ।