सहजनवा: पाली ब्लॉक क्षेत्र के भक्सा गांव में कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, सील की अवैध खाद की दुकान
सहजनवा के पाली ब्लाक स्थित भक्सा गांव में अवैध रूप से उर्वरक बेचा जा रहा था । जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर गोदाम से डीएपी, यूरिया, जिंक, सल्फर समेत अन्य उर्वरक बरामद किया है । यह कारोबार एक वर्ष से चल रहा था । गोदाम से समितियों पर भेजी गई कृभकों की बोरी भी बरामद हुई है । कागजात नहीं होने पर जिला कृषि अधिकारी ने गोदाम सील कर दिया है ।