गुना जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन जारी है। 18 जनवरी को कुंभराज मंडी में विराट हिंदू सम्मेलन होगा। 17 जनवरी को महिलाओ ने पूर्व संध्या पर ढोल नगाड़ो के साथ झंडा यात्रा नगर में निकाली। सभी वर्ग समाज के लोगो से शामिल होने अपील की। गायत्री मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग की अपील की।