मध्यमहेश्वर के समीप नदी में बहा यात्री, रेस्क्यू टीम ने बरामद किया,,
द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर के समीप शनिवार शाम एक यात्री के नदी में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना 03 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 4:30 बजे जिला आपदा प्रबंधन विभाग को प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में डीडीआरएफ एवं आपदा मित्र की टीमें तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की ओर रवाना की गईं। टीमों ने मौके पर पहुंचकर नदी में बहे यात्री की तलाश शुरू की।
कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने यात्री को नदी से बरामद कर लिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।