भोरे: भोरे में अवैध रूप से बिजली की चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, JE के बयान पर चार लोग हुए आरोपित
भोरे में अवैध रूप से बिजली की चोरी कर रहे चार लोगों को बिजली विभाग ने पकड़ा है। जिनके विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए JE के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें अनिल कुमार तिवारी के ऊपर 38025, मोहम्मद मुस्ताक के ऊपर 39945, शंभू राय के ऊपर 36372 और अखिलेश ओझा के ऊपर 38000 का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।