भोरे: फुलवरिया में गौ रक्षा के उद्देश्य से विचित्र गायों की हुई पूजा,महाराष्ट्र से चलकर अयोध्या के रास्ते पहुंचे थे सदस्य
महाराष्ट्र से चलकर अयोध्या के रास्ते गोपालगंज के फुलवरिया में शुक्रवार को राधेश्याम गौ सेवा आश्रम के सदस्य पहुंचे। जहां गांव में गायों को परिभ्रमण करने के बाद गौ रक्षा हेतु लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान उनके साथ विचित्र गायों की पूजा लोगों ने की। कुछ गाय के 6 पैर तो कुछ के पांच पैर थे। विचित्र गाय को देखने हेतु लोगों की भीड़ लग गई।