भोरे: रामनगर गांव के एक युवक को एक बाइक व 90 पीस देसी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन जांच के क्रम में हुई कार्रवाई
भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के एक युवक को पुलिस ने 90 पीस बंटी बबली देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी बाइक को जप्त किया है। यह कार्रवाई बुधवार को पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में श्रीपुर ओपी अंतर्गत राजापुर झांकी गांव के पास गुप्त सूचना के आधार पर की । ओपी अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक रामनगर गांव का रौशन कुमार प्रसाद है।