भोरे: खजुरहा में संचालित एक होटल से 8 लीटर शराब हुई बरामद, होटल संचालक व उसके पुत्र के विरुद्ध प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के खजुरहा में संचालित एक होटल से गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर 8 लीटर शराब को बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस को देख होटल संचालक और उसका पुत्र फरार हो गया। मामले में पुलिस ने होटल संचालक सुरेश मद्धेशिया तथा उसके पुत्र रोहित मद्धेशिया के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।