भोरे: भोपतपुरा गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर 185 बोतल शराब किया जप्त,शामील एक व्यक्ति हुआ फरार दुसरा गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 185 बोतल शराब बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एक धंधेबाज फरार हो गया। दूसरी तरफ पुलिस ने दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि लुहसी गांव के बलिंदर यादव और सलेमपुर शराब भट्टी का मालिक का मंटू सिंह बिहार में शराब की सप्लाई कर रहे है।