भोरे: भोरे थाने की पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी कर अर्ध निर्मित शराब को बरामद कर किया नष्ट,धंधेबाज हुए फरार
भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बुधवार को पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी कर अर्ध निर्मित शराब को बरामद कर नष्ट कर दिया।वहीं घटनास्थल से धंधेबाज फरार हो गए। खबर के मुताबिक एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गोपालगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने छापेमारी की।जिसमें काफी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया।