कर्वी: राजापुर थाना पुलिस ने सरधुवा से 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना राजापुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बिक्री के लिए ले जाते हुए 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ अभियुक्त प्रभु दयाल सिंह पुत्र सूरज बली निवासी को गुरुवार की शाम 6 बजे सरधुवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।