कर्वी: प्रयागराज मुख्य सड़क में मऊ के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
प्रयागराज मुख्य सड़क में मऊ के बस स्टैंड के पास गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे बाइक की टक्कर से व्यक्ति भोला प्रसाद निवासी मऊ घायल हो गया। भोला प्रसाद के परिजनों ने बताया कि भोला तहसील से बस स्टैंड की ओर रोड के किनारे पैदल जा रहा था ,तभी उसे बाइक ने टक्कर मार दी। वहीं भोला प्रसाद का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।