कर्वी: शीतलपुर तरौंहा के पास बाइक सवार व्यक्ति मधुखियों के हमले में घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
शीतलपुर तरौंहा के पास गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे बाइक सवार सुरेश निवासी चरदहा थाना रैपुरा मधुमक्खियां के हमले से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि सुरेश अपनी दादी के साथ जिला अस्पताल बाइक से जा रहा था। तभी उसके ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वहीं घायल सुरेश का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।