गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल ने सुनी फरियाद,त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
गयाजी पुलिस कार्यालय में आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर आज सोमवार को ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जयसवाल द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें ग्रामीण एसपी के समक्ष रखीं। इसकी जानकारी आज दिनांक 10 अगस्त सोमवार की शाम 4 बजे ग्रामीण एसपी ने दी।