टिकारी: टिकारी अंचल-प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले, खेत मजदूर सभा का 12 सूत्री मांगों पर प्रदर्शन, BDO को ज्ञापन
Tikari, Gaya | Sep 3, 2026 टिकारी प्रखंड के भाकपा माले व खेत मजदूर सभा द्वारा 12सूत्री मांग को लेकर अंचल सह प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया गया। जहां लाल झंडा लिए सैंकड़ों लोगों का नारा लगाते हुए जुलुस को स्थानीय किला मैदान से निकला दुर्गा स्थान, बुढ़वा महादेव स्थान, अस्पताल मोड़ होते अंचल कार्यालय ले गए। जहाँ BDO योगेंद्र पासवान को मांग पत्र सौंपा गया।