इटाढ़ी: जिले में चलाए गए विशेष अभियान में 21 अभियुक्त गिरफ्तार, 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Itarhi, Buxar | Jun 4, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान कुल 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें से सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया। यह कार्रवाई एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जांच के क्रम में कुल 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।