बडोनी: बारिश से पहले प्रशासन सतर्क, कलेक्टर-एसपी ने ग्राम कोटरा सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Badoni, Datia | Jun 25, 2025 आगामी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बुधवार की दोपहर 02 बजे के आसपास बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम कोटरा सहित निचले इलाकों में तैयारियों का जायजा लिया और ग्रामीणों से संवाद किया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।