बडोनी: न्यू कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सुनीं समस्याएँ
Badoni, Datia | Jun 24, 2025 दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित की गई। जनसुनवाई में नवांगत कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित जिला अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं।