बडोनी: भारी बारिश के बाद ग्राम बिलहारी खुर्द के घरों व मंदिरों में भरा पानी, जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण परेशान
Badoni, Datia | Jun 22, 2025 बड़ोनी तहसील के ग्राम बिलहारी खुर्द में अत्यधिक बारिश होने से घरों व मंदिरों में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए। रविवार की शाम 05 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्हारी खुर्द प्रशासन की अनदेखी का शिकार हैं। पानी बरसने पर मंदिर और घरों में पानी भर जाता है। उन्होंने बताया कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने से पानी भर जाता है।