गोपालगंज: गोपालगंज में 6 साल की बच्ची की हत्या मामले में 9 दिनों में कोर्ट में ट्रायल पूरा, बिहार का दूसरा केस
गोपालगंज में 6 साल के बच्चे की हत्या के केस में 9 दिनों में कोर्ट में ट्रायल पूरा हो गया है। आज गुरुवार को एडीजे -10 मानवेंद्र मिश्रा की कोर्ट इस केस में अपना फैसला सुनाएगी। BNS की धारा 103 के तहत यह जिले का पहला और बिहार का दूसरा केस है, जिसमें 9 दिन में सुनवाई पूरी हुई है। वारदात 13 अगस्त 2024 की है।