गोपालगंज: धर्मपरसा गांव से आर्म्स सप्लायर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ पुलिस का सहयोग: एसपी अवधेश दीक्षित
मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्म परसा गांव से पुलिस ने आर्म्स एक्ट सप्लायर को छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से रिवाल्वर कारतूस सहित कई अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी कलेक्टरेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार की शाम 6:30 पर प्रेस वार्ता के दौरान दी।।