गोपालगंज: सासामुसा रोड पर उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद की, बाइक ज़ब्त
गोपालगंज जिले के सासामुसा रोड से उत्पाद विभाग की टीम ने वहां जाँच के दौरान एक बाइक से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। वहीं मौके से पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है और एक बाइक को जप्त कर लिया है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की है। इसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक में गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।