गोपालगंज: बंजारी मोड पर बस किराए को लेकर चालक और यात्री में विवाद, डायल 112 पुलिस पहुंची
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास बस की किराया देने को लेकर बस चालक और यात्री के बीच गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे विवाद हो गया। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि यह बस दिल्ली से दरभंगा के लिए जा रही थी।