मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रिहान गार्डन में बच्चों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में घमासान, दो लोग घायल हुए
Meerut, Meerut | Jan 4, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रिहान गार्डन में शुक्रवार रात में बच्चों में हुई मामूली कहासुनी होने के बाद तो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया