मेरठ: मेरठ के मुबारकपुर गांव में तेंदुए का रेस्क्यू, खेत में छिपा था, वन विभाग की टीम ने पकड़ा और मेडिकल के लिए भेजा
Meerut, Meerut | Jan 3, 2025 मेरठ के गांव मुबारकपुर में तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है। तेंदुआ यहां गन्ने के खेत में छिपकर बैठा था। किसानों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। यह युवा तेंदुआ है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।