मेरठ: मेरठ में पति ने पत्नी को मारी गोली:हाथ, कमर में गोली लगने की आशंका, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर
Meerut, Meerut | Jan 3, 2025 मेरठ के थाना देहली गेट में पति ने पत्नी को गोली मार दी है। पति की गोली से घायल महिला को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल लाया गया है। जहां महिला भर्ती है। बताया जा रहा है कि पति, पत्नी में आपसी विवाद हो गया था, इसके बाद नाराज पति ने पत्नी पर गोली चला दी।