दो अवैध .32 बोर पिस्टल व अतिरिक्त मैगजीन के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजेश्वर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद उपप्रकाश दुबे एवं एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनएच-28 स्टेशन तिराहा के पास से आरोपी चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह, निवासी ग्राम बढ़या ठाठर, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्टल मय मैगजीन, दो अतिरिक्त मैगजीन, एक मोबाइल फोन, एक पीठू बैग, कपड़े तथा 500 रुपये नकद बरामद किए गए।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बरामद दोनों अवैध पिस्टल व मैगजीन के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 783/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक उपप्रकाश दुबे, निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र यादव, उ0नि0 प्रभात राय, उ0नि0 विनोद कुमार यादव सहित कोतवाली खलीलाबाद पुलिस के अन्य कर्मचारी तथा एसओजी प्रभारी रजनीश राय, हेड कांस्टेबल अनूप राय, अभिषेक सिंह, सर्वेश मिश्रा, दीपक सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। #upp
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 24, 2026