पटना ग्रामीण: पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, जूतों से मारा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर राजद नेताओं में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने से पहले राजद कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के पुतले को जूतों से मारा।