पटना ग्रामीण: रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, 13 मोबाइल समेत कई सामान बरामद
पटना में तेलंगाना से साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने वाले सरगना सहित पांच शातिरों को पटना साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी बुधवार शाम करीब 5:00 बजे साइबर थाने के पुलिस ने दी है। ये सभी गिरफ्तार अपराधी सोशल मीडिया पर बड़ी फाइनेंस कंपनियों के नाम पर आईडी बनाकर लोगों को लोन दिलाने का झांसा देते थे और फिर ऑनलाइन पैसे की डिमांड करते थे।