पटना ग्रामीण: नगला ब्रह्म स्थान के पास से चोरी करते पकड़े गए पांच अभियुक्त, चोरी का सामान और पिकअप भी बरामद
पटना सिटी-2 SDPOगौरव कुमार ने बुधवार शाम करीब 5:30बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है कि गुप्त सूचना के आधार पर मालसलामी थाना की पुलिस ने नगला ब्रह्म स्थान के पास एक गोदाम से चोरी करते पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से चोरी के सामान समेत एक पिकअप भी बरामद किया गया है।इस घटना में गिरफ्तार कुछ अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है