पटना ग्रामीण: पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव परिवार पर बिहार लूटने का आरोप लगाया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा बार-बार स्थगित हो रही है जिसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है। इसे लेकर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले 20 वर्षों में कई यात्राओं पर निकले हैं और यह यात्रा कोई नई बात नहीं है। मौके पर सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर भी हमला बोला है।