पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने की बात कही
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीएम नीतीश कुमार को लेकर दिए गए बयान के बाद लगातार अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या एनडीए 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी। इसे लेकर बुधवार शाम 5:00 बजे मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ तौर पर कह दिया है कि 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।