कांकेर: देव डोंगर के पास सेंटरिंग प्लेट व चैनल सहित सरिया चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ नरहरपुर थाने में अपराध हुआ दर्ज
Kanker, Kanker | Jan 27, 2024 भारत माला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सिक्स लेन रोड निर्माण कार्य कर रही दिलीप बिल्डकॉन कंपनी के कार्यस्थल से सेंटरिंग प्लेट व चैनल सहित सरिया की चोरी हो गई। मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ नरहरपुर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है।