कांकेर: डेढ़ कोहका में अश्लील गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
Kanker, Kanker | Jan 27, 2024 डेढ़ कोहका में अश्लील गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी के खिलाफ चारामा पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज करते हुए विवेचना प्रारंभ कर दी है। प्रार्थी राजकुमार सिन्हा की रिपोर्ट पर डेढ़ कोहका निवासी आरोपी सुरोति सिन्हा के खिलाफ चारामा पुलिस ने उपरोक्त कार्रवाई की है। घटना आज शाम करीब 4:00 के आसपास की बताई गई है ।