कांकेर: आमापारा में परिचित के घर घुसा युवक और आधे घंटे में बाइक की हो गई चोरी
Kanker, Kanker | Jan 25, 2024 नवागांव धमतरी के कामेश कुमार पिता आशाराम उम्र 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि वह अपने परिचित योगेश के घर आमापारा में आधे घंटे के लिए रूका था। बाहर खड़ी उसकी बाइक क्रमांक सीजी 05 एमपी 2320 को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। जिसके संबंध में थाने में शिकायत किए जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में