जितना थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति भवानीपुर बसवारी स्थित सैनिक रोड के पास चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मौजूद है और वह नेपाल से शराब लेकर जाने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर जितना थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से उक्त व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।