पटना ग्रामीण: बक्सर हत्याकांड पर RJD प्रवक्ता शक्ति यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार में कानून का राज खत्म
बक्सर जिले में दिनदहाड़े तीन से ज्यादा लोगों की गोली मारकर हत्या की घटना पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले पर राजद कार्यालय में दोपहर दो बजे मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी प्रवक्ता शक्ति यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है।