नावानगर: चनवथ गांव में सम्राट अशोक स्वागत द्वार एवं शिलास्तंभ निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित, मंत्री सहित अन्य रहें मौजूद
नावानगर प्रखंड के चनवथ गांव में मंगलवार की दोपहर एक बजे सम्राट अशोक स्वागत द्वार एवं अशोक शिलास्तंभ निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।