कटिहार: डहेरिया में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार व मादक पदार्थ के साथ चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
शनिवार की शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। जहां उन्होंने बताया कि नशे के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। इस अभियान में चार अपराधी को अवैध हथियार और मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी के पास नगद 3 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की गई है।