चित्तौड़गढ़: गंदा और मटमेला पानी आने की शिकायत पर MLA आक्या ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचकर AEN सहित कार्मिकों को लताड़ा
नगर परिषद क्षैत्र में पेयजल सप्लाई के दौरान लगातार गंदा व मटमेला पानी आने तथा पानी में काई आने की शिकायत पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार सुबह 11 बजे सेगवा हाउसिंग बोर्ड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होने मौके पर ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग केे सहायक अभियंता हिमांशु वीरवाल, कनिष्ठ अभियंता राकेश आमेटा व केमिस्ट अमरेंद्र दास...