मानपुर: पनपथा फीडर के कसेरू रॉड में बिजली के खंभों से 11 केवी की तारें गायब, 10 माह बाद एफआईआर दर्ज
Manpur, Umaria | Feb 22, 2026 पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत बिजली विभाग के पनपथा फीडर के कसेरू रोड मे कंपनी द्वारा लगाए गए बिजली के खंभो से 11 केवी की तारें गायब हो गई।जहां अब 10 माह बाद मामले मे फरियादी स्वदेश समाधिया पिता वीरेन्द्र समाधिया निवासी संदीप कालोनी बरही की रिपोर्ट पर थाना इंदवार मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2)BNS के एफआईआर दर्ज की गई है।