मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मगरवाड़ा पंचायत स्थित मगरवाड़ा वार्ड एक में बुधवार को दोपहर एक बजे बांस काटने को लेकर हुए मारपीट की घटना में पति पत्नी घायल हो गया। परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।