हरलाखी: पिपरौन गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, हरलाखी थाने में मामला दर्ज
हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ब्रज किशोर महतो ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे पिपरौन दिघीयाटोल टोल के देवनारायण यादव व सत्यनारायण यादव को नामजद किया है। पीड़ित ने उपरोक्त आरोपितों पर मवेशी चारा व मूंग लगे खेत की जुताई कर देने का आरोप लगाया है।