मुरैना: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने दो आदतन अपराधीयों को किया जिला बदर,पांच जिलों में प्रवेश पर रोक
Morena, Morena | Jun 3, 2026 मुरैना में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार जांगिड़ ने दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के प्रस्ताव पर जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा कार्रवाई की गई है और पांच जिलों में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।