➡️ जामठी में शासकीय सेवा भूमि से हटाया अतिक्रमण
➡️ राजस्व अमले ने कार्रवाई कर 1.070 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमणमुक्त
अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह के निर्देशन में बुधवार को ग्राम जामठी में शासकीय सेवा भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग द्वारा दल गठित कर की गई जांच के उपरांत यह कार्रवाई संपादित की गई।
बैतूल विकासखंड के ग्राम जामठी स्थित खसरा नंबर 173/2, रकबा 1.070 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम कोटवार की सेवा भूमि के रूप में दर्ज है। उक्त भूमि पर निजी व्यक्ति द्वारा लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को राजस्व अमले द्वारा हटाया गया। कार्रवाई के बाद शासकीय सेवा भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तहसीलदार श्री वीरेंद्र उइके की उपस्थिति में राजस्व निरीक्षक श्री हेमंत चिल्हाटे एवं पटवारी श्री अवधेश वर्मा द्वारा संपादित की गई।
कलेक्टर बैतूल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा शासकीय भूमि एवं शासकीय सेवा भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul