नवाबगंज: बाराबंकी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 1 अभियुक्त को किया जिला बदर
बाराबंकी पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। थाना सतरिख क्षेत्र के फैजान उर्फ मो. फैजान को गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे अपराधों में संलिप्त पाए जाने पर जिला बदर किया गया है।जिलाधिकारी बाराबंकी के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त को 06 माह के लिए जनपद बाराबंकी की सीमाओं से निष्कासित किया गया।