बैतूल नगर: 70 परिवारों पर बेदखली का खतरा, कलेक्टर के न आने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा का कलेक्ट्रेट में धरना
बैतूल जिले के ग्राम कोसमी में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित शासकीय भूमि को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल खसरा नंबर 48/1, 48/2 और 51/3/1 की जमीन, जो वर्तमान में मेडिकल कॉलेज को आवंटित की गई है, उसी भूमि पर पिछले कई दशकों से लगभग 70 परिवार अपने पक्के मकानों में निवास कर रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 1980 से यहां रह रहे हैं और वर्ष 1998 में पट्टे