भाजपा बीकानेर देहात ने जारी की सोशल मीडिया साइबर फौज की नियुक्तियां
27 मंडलों में 155 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
बीकानेर, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने संगठन को मंडल स्तर तक मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया मंडल पदाधिकारियों की नियुक्तियां जारी की हैं। जिला कार्यालय से जारी सूची के अनुसार 27 मंडलों में कुल 155 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक हीरेन्द्र कौशिक के निर्देशानुसार तथा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अनुशंसा पर की गई हैं।
नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाने, संगठन के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की जिम्मेदारी रहेगी।
आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए भी इन नियुक्तियों को संगठन की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडल स्तर पर गठित सोशल मीडिया टीम पार्टी के कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को डिजिटल माध्यम से प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएगी।
नियुक्तियों में प्रत्येक मंडल पर संयोजक, सह-संयोजक एवं सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में कोलायत, खाजूवाला, नोखा, लूणकरणसर और श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों को शामिल किया गया है।
सूची के अनुसार कुल 155 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग बीकानेर देहात दीनदयाल जाजड़ा तथा बीकानेर संभाग संयोजक सोशल मीडिया विभाग भाजपा राजस्थान कोजूराम सारस्वत ने नियुक्तियाँ जारी की है
भाजपा बीकानेर देहात की यह मंडलवार सोशल मीडिया टीम संगठन के डिजिटल विस्तार, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और आगामी पंचायत चुनावों से पहले संगठनात्मक तैयारियों को गति देने की दिशा में कार्य करेगी।
Didwana, Nagaur | Sep 30, 2026