अररिया: जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में एईएस व जेई के संभावित खतरे से निपटने के लिए आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण
Araria, Araria | Feb 11, 2025 जिला स्वास्थ्य विभाग एईएस व जेई के संभावित खतरों से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप की अध्यक्षता में एईएस व जेई यानी चमकी बुखार व मस्तिष्क ज्वर से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार