🔴 जबलपुर में 18 KG गांजा जब्त! 3 तस्कर गिरफ्तार
जबलपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक महिला समेत 3 कथित तस्करों को 18 किलो गांजे के साथ पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड्डा दादा मैदान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन टीम ने दो युवकों और एक महिला को मौके पर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग और अटैची से गांजे के पैकेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए है।
शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से जबलपुर लाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
📍 जबलपुर, मध्य प्रदेश
🎥 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ
👉 पूरी खबर वीडियो में देखें।
👉 खबर पसंद आए तो Like और Share करें।
👇 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए Follow करें।
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
Follow 📲 सच तक पत्रिका News
आपके हिसाब से पुलिस को ऐसे मामलों में और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए? 👇
.
.
.
#Jabalpur #JabalpurPolice #NDPS #SachTakPatrikaNews #Deepak_Vishwakarma_89